
‘मिथिला में भी दूरबीन से होगी किडनी का इलाज होगा’। Voice of Darbhanga

दरभंगा : आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डा. समरेन्द्र प्रताप सिंह ने आज यहां पन्ना यूरोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया. लहेरियासराय थाना अंतर्गत बेता में आज से विधिवत यह सेंटर चालू हो गया. इस अवसर पर कुलपति डा. सिंह ने कहा कि अब दरभंगा में भी दूरबीन के माध्यम से किडनी और यूरेटर का इलाज संभव हो गया है. अब यहां दूरबीन द्वारा पोस्टेट गंथी का आॅपरेशन भी होगा. सनद रहे डा. सिंह स्वयं प्रख्यात चिकित्सक है ये दरभां मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक, प्राचार्य और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति रहा चुके है. उन्होंने कहा कि यहां पर यूरोलॉजी संबंधित, केंसर का प्रमर्श एवं इलाज भी होगा. सनद रहे चिकित्सक डा. गौतम कानोडिया ने मिथिला में यूरोलॉजी के प्रथम मास्टर आॅफ चिरर्उगी डिग्री हासिल की है. इस अवसर पर बड़ी सख्या में चिकित्सक गणमान्य व्यक्त उपस्थित थे.

