Home मुख्य मासीय अखंड नाम संकिर्तन महायज्ञ का शुभारंभ। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 16, 2016

मासीय अखंड नाम संकिर्तन महायज्ञ का शुभारंभ। Voice of Darbhanga

img-20161016-wa0047

मनीगाछी: प्रखंड के राघोपुर गांव मे 27वां कार्तिक मासीय अखंड नाम संकिर्तन महायज्ञ का शुभारंभ पुजारी बाबा स्मारक राघोपुर मे रविवार को हुआ। पिछले छब्बीस वर्षो से प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास पुरे एक महीना सीताराम सीताराम सीताराम जय सीताराम का अखंड नामधुन चलता है। पुरे गांव कि किर्तन मंडली के साथ रजवाड़ा , गोढीयारी सहित कई गांवो के किर्तन मंडली भाग लेते है ।
पुरे एक महिने स्मारक कमिटी के सदस्य चंद्रशेखर झा , शिवचंद्र झा , राजेन्द्र झा, के अलावे युवा राधावल्लभ झा , रितेश मिश्रा, राजीव झा एवं अन्य ग्रामीण एवं युवा सक्रिय रहते है। यह कीर्तन सन् 1990 मे स्मारक के महंथ साकेतवासी श्री श्री 108 रामसेवक दास ने शुरू करवाया था।

Share

Leave a Reply