
चायनीज सामानों की जलाई होली। Voice of Darbhanga

दरभंगा: इस दिवाली चायनीज वस्तुओं का बहिष्कार कर कुम्हारों द्वारा बनाये गए पारंपरिक दीयों के उपयोग का संदेश देने केलिए शहर के स्थानीय कर्पूरी चौक पर आज चायनीज आइटमो की होली जलाई गयी। कुम्हार समाज के लोगो के समर्थन में एक मावनवधिकार संस्था के बैनर तले आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर नेतृत्व कर रहे रोहित सिंह ने बताया कि चायनीज सामानों से पैसे और बिजली की ही सिर्फ बर्बादी नही होती है, बल्कि यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी काफी नुकसानदेह है। अतः इस दीवाली चायनीज सामानों के बहिष्कार के साथ साथ कुम्हारों के द्वारा मिट्टी के निर्मित दीये का उपयोग करने का अनुरोध सबो से करते हैं। समाजसेवी निखिल झा ने कहा कि मिट्टी निर्मित दीये पर्व के पारंपरिक स्वरूप को कायम रखता है, साथ ही साथ पैसे की बचत के साथ स्वास्थ एवं पर्यावरण केलिए भी अच्छा है। इस मौके पर दर्जनों लोगो की अच्छी खासी संख्या देखी गयी।

