
भाजपा विधायक के क्षेत्र में दारू की सबसे बड़ी खेप के बाद अब पकड़ाये सबसे बड़ी संख्या में पियक्कड़। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उत्पाद विभाग द्वारा आज जाले विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत आने सिंहवाड़ा एवं जाले थानाक्षेत्र में मैराथन छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में कुल दस लोगो को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि कि सभी ब्रेथ एनलीजर से जांच पॉजिटिव पाया गया।
जाले, पनसिला चौक कटासा चौक, भरवारा बाज़ार में उत्पाद विभाग ने छापामारी की। छापेमारी के दौरान भड़वाड़ा बाज़ार के सरोज मीट हाउस से तीन व्यक्तियों को शराब पीते गिरफ्तार किया गया। वहां से शराब की ग्लास और दो बोतल शराब भी बरामद हुआ।सरोज मीट हाउस के संचालक सरोज सहनी फरार होने में सफल रहा। ज्ञात हो कि उक्त सभी स्थल दो थानों के अंतर्गत आते हैं और ये सभी स्थल जाले विधानसभा क्षेत्र में हैं और यहां से जीवेश कुमार भाजपा के विधायक हैं। हाल ही में जाले विधानसभा क्षेत्र के लालपुर गाँव से शराब की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ा था जिसमे 95 कार्टून विदेशी शराब एक पिकअप पर लदी मिली थी।

