
शहाबुद्दीन के समर्थन जुलुस में पुलिस के साथ साथ चलता रहा भालपट्टी कांड का मुख्य आरोपी! Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा के जिलामंत्री अशोक नायक ने 15 अक्टूबर को बेदारी कारवां द्वारा आयोजित शहाबुद्दीन के समर्थन जुलुस में भालपट्टी कांड के मुख्य फरार आरोपी पप्पू खां के नेतृत्व करते तस्वीर को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाये हैं। श्री नायक ने बताया कि मुहर्रम जुलुस के दौरान पुलिस की निष्क्रियता के कारण जुलुस निर्धारित रुट से नही गया और ओपी प्रभारी तथा अंचलाधिकारी पंचायत भवन में आराम फरमा रहे थे। हालांकि उन्होंने इस अनियमितता पर डीएसपी दिलनवाज अहमद को सूचना दी जिसके बाद भालपट्टी ओपी अध्यक्ष का तत्काल तबादला भी हुआ। पर गत शनिवार को बेदारी कारवाँ के जुलुस में खुलेआम भालपट्टी कांड का प्रमुख आरोपी पप्पू खां जुलुस का नेतृत्व करता नजर आया जबकि बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी। उसका इस तरह खुलेआम घूमने को श्री नायक ने एक अपराधी के बढ़े मनोबल और गिरती कानून व्यवस्था केलिए एक बड़ी चुनौती बताया।

