
भ्रातृद्वितीया के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के लक्ष्मीसागर मोहल्ले मे आज शाम भ्रातृद्वितीया समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ गंधर्व झा के वेदध्वनि से हुआ। विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा0 बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि कार्यक्रम मे श्रीमती सुधा देवी ने अपने भाई विजयकांत झा को मिथिला के परंपरानुसार विधिवत निमंत्रण दिया। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे महापौर गौरी पासवान, जयकुमार झा , नंदकिशोर यादव मंच पर अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस समारोह मे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे डा ममता ठाकुर , केदार नाथ कुमर , दीपक कुमार झा , गौरीकांत झा , अशोक कुमार झा सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बाँध दिया । आकाशवाणी के उद्घोषक तथा आयोजन समिति के सचिव मणिकांत झा ने संचालन के क्रम मे कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से समाज मे सांस्कृतिक चेतना जागृत होती है। अध्यक्ष जीवकांत मिश्र ने आगत अतिथियों का स्वागत पाग चादर से किया।

