Home मुख्य किसानो की समस्याओं को लेकर किसान महासभा का धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 11, 2016

किसानो की समस्याओं को लेकर किसान महासभा का धरना। Voice of Darbhanga

img-20161111-wa0062

 

दरभंगा : किसानो की समस्याओं को लेकर भाकपा माले समर्थित अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा आज समाहरणालय पर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाकपा माले के जिला सचिव वैद्यनाथ यादव केन्द्र और राज्य सरकार को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने ने कहा कि लागत से कम मूल्य धान के लिए निर्धारित कर किसानो को घाटा पहुंचाया जा रहा है और कम्पनियों को खेत दे देने के लिए बाध्य किया जा रहा है। किसान सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम कि अध्यक्षता शिवन यादव ने किया। धरना के बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। किसान सभा मांग कर रही थी कि लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत मुनाफा के साथ 2400 रूपये प्रति क्विंटल की दर से सर्मथन मूल्य तय की जाय। साथ ही किसानो के धान को व्यापारियों के लूट से बचाया जाय। साथ ही रब्बी बुआई के लिए खाद्य, बीज सरकारी दर पर उपलब्ध कराया जाय। वार्ता में रोहित सिंह, प्रवीन कुमार यादव, धर्मेश यादव, राम कुमार यादव और ईश्वर दयाल शामिल थे. वहीं धरना स्थल पर आयोजित सभा को आर.के सहनी, लक्ष्मी पासवान, अभिषेक कुमार, पवन यादव, शत्रुधन पासवान, जीवछ सहनी, अमित पासवान, कोमल कांत यादव, विकास यादव, प्रदीप सहनी, उपेन्द्र सहनी, कमरे आलम, विजयकांत यादव, ललन पासवान, राम कृष्ण यादव, सोन सदा, ललित पासवान, जंगी यादव, सुरेश पासवान, अमर पासवान और राहुल सहित कई लोग शामिल थे.

Share

Leave a Reply