
वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड कमिटी की बैठक में एकजुट होने पर जोर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखण्ड मुख्यालय मे आज ग्राम पंचायत (वार्ड) सदस्य संघ के बहादुरपुर प्रखण्ड कमिटी की बैठक पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार महतो के अध्यक्षता मे हुई। बैठक का संचालन करते हुए प्रखण्ड सचिव राजीव कुमार ‘मणी’ ने तमाम वार्ड सदस्यो को अपने अधिकार के लिए संगठित होकर जुझारू आंदोलन चलाने व जनता के साथ एकरूपता बनाने के लिए प्रत्येक माह मे एक बार वार्ड सभा करने की गारंटी करने का आह्वाण किया।
बैठक मे मुख्य अतिथी के रूप मे उपस्थित संघ के जिला संयोजक गजेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि बहादुरपुर से शुरू किया गया संघ का कामकाज आज जिले के पाँच प्रखण्डो मे फैल रहा है और सदस्यता अभियान सघन रूप से चल रहा है। वहीँ बहादुरपुर प्रखण्ड मे भी सदस्यता चलाते हुए अगामी 30 जनवरी को कमला नेहरू लाइब्रेरी मे संघ के प्रथम जिला सम्मेलन को सफल बनाकर संगठन को मजबूत बनाने का अपील सदस्यो से किया।
बैठक से सर्वसम्मती से पंचायतो मे वार्ड सदस्यो की उपेक्षा व जनहित के मुद्दो को हल कराने को लेकर अगामी 16 नवम्बर को प्रखण्ड मुख्यालय पर एक दिवसिय धरना/प्रदर्शन करने, तमाम पंचायतो मे संघ का सघन सदस्यता अभियान चलाने व 17नवम्बर को माननीय मुख्यमंत्री के दरभंगा आगमन पर माँग पत्र सौपने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक मे अरूण झा, रामएकबाल सदा, सुमन कुमार, साहजहाउॅ खातुन, आरती देवी, मो0 मुस्ताक, राजचुमारी देवी, रामबाबु साफी, गौड़ी देवी, रामबिलास मंडल समेत दर्जनो सदस्य उपस्थित थे।

