
वाहन की ठोकर से महिला की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा। मब्बी ओपी क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप शुक्रवार को दिन के 3 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से मछली बेचने जा रही मनियारी गांव निवासी उमेश सहनी की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। लोगों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने लाश को लेकर दरभंगा-मुजफ्फरपुर पथ को मब्बी के समीप जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर मब्बी ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खाली कराया। वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार दिन के 3 बजे रेणु देवी मछली बेचने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एनएच 57 पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के क्रम में डीएमसीएच में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पूछने पर मब्बी ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मृतकके परिजन को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तत्काल 3 हजार रुपये दिए गए हैं।

