Home मुख्य डीएमसीएच को दलाली मुक्त करने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 11, 2016

डीएमसीएच को दलाली मुक्त करने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना। Voice of Darbhanga

img-20161111-wa0182

दरभंगा: मिथिला विकास संघ के बैनर तले शुक्रवार को डीएमसीएच अधीक्षक कार्यालय पर दस सूत्री मांगों को लेकर सुजीत कुमार आचार्य के नेतृत्व में धरना दिया गया। मौके पर कामोद चौधरी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन हुआ। इसमें संघ के संयोजक सुजीत कुमार आचार्य ने डीएमसीएच को एम्स का दर्जा देने की मांग की। सह संयोजक वरूण झा ने जर्जर सर्जिकल वार्ड में इलाज करा रहे मरीजों, जांच घर, ऑपरेशन थियेटर को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की। विप्लव चौधरी ने सभी वार्डों में शौचालय व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। वरिष्ठ युवा नेता वालेन्दु झा उर्फ़ बालाजी ने अस्पताल को दलालों से मुक्त करने के लिए सभी वार्ड में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की। मृत्युंजय मृणाल ने मरीजों को मिलने वाली भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। अजय कांत ने वार्डों व आईसीयू को चूहों के आतंक से मुक्त कराने को कहा। रौशन झा ने वरिष्ठ चिकित्सकों की नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। मौके पर विकास झा, ज्ञानेश्वर राय, विकास आनंद मोनू, रिंकू झा, मुरारी, रंजीत चौधरी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

Share

Leave a Reply