
Home मुख्य पूर्व पत्रकार सह मुखिया के हत्या से आक्रोशित लोगों ने थाने में की तोड़फोड़ और किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
पूर्व पत्रकार सह मुखिया के हत्या से आक्रोशित लोगों ने थाने में की तोड़फोड़ और किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

कुशेश्वरस्थान। संवाद सूत्र
बीती रात दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में हुए पूर्व पत्रकार कांग्रेसी नेता सह मुखिया संघ के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की हत्या को लेकर आज सुबह से माहौल काफी आक्रोश पूर्ण बन गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुशेश्वरस्थान थाना में घुसकर जम तोड़फोड़ की और बवाल मचाया। इसके बाद दरभंगा-कुशेश्वरस्थान सड़क को जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों के समक्ष फ़िलहाल पुलिस प्रशासन बौनी साबित हो रही है। ज्ञात हो कि जब कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के निर्माण के बाद मृतक रामचंद्र यादव प्रथम प्रखंड बने थे। इससे पहले पत्रकारिता जगत में इनका अच्छे खासे पत्रकारों में नाम शुमार था।

