
मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप बर्दाश्त नही करेंगे मुसलमान। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मुस्लिम पर्सनल ला और शरियत के कानून में केन्द्र सरकार के हस्तक्षेप के विरोध में तहफ्फुज ए शेरियत कमिटि दरभंगा के बैनर तले शनिवार को मदरसा, हमिदिया, किलाघाट से मौन विरोध जुलूस निकाला गया. जिसमें जिले भर से हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने हिस्सा लिया. यह मौन जुलूस किलाघाट, मशरफ बाजार, दरभंगा टॉवर, मिर्जापुर, खनका चौक, कोतवाली चौक, नाका 6, दारू भट्ठी चौक, लहेरियासराय टॉवर होते हुए पोलो मैदान पहुंचा. जहां एक सभा में यह तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करने वालो ने कहा कि आज मुल्क में अल्पसंख्यक और दलित विरोधी बयान दिया जा रहा है. जिससे देश के गंगा जमुनी तहजीब को बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है. वहीं केन्द्र सरकार अल्पसख्यकों के दीन और शेरियत पर हमला कर रही है. जिसे किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा. इस संबंध में जिलाधिकारी को कमिटि कि ओर से एक स्मारपत्र दिया गया. इस अवसर पर संयोजक डा. कमरूल हसन, जियाउर रहमान दुलारे, रेयाज खान कादरी, सरफे आलम तमन्ने, असरारूल हक लाडले, अम्बर इमाम हाशमी, शफीउर रहमान, डा. उमर फारूख आदि ने सभा को संबोधित किया.

