
भीड़ नियंत्रित करने में स्टेट बैंक के गार्ड के बंदूक से चली गोली। Voice of Darbhanga

दरभंगा : पांच सौ हजार नोट बंद किए जाने बाद तीसरे दिन भी बैंको पर भाड़ी भीड़ उमड़ी स्टेट बैंक के लहेरियासराय शाखा में भीड़ को नियंत्रण करने में गार्ड की बंदूक गिर गई और फायर हो गया. इसमें एक व्यक्ति के पाव में गोली लगी. वहीं इक्के-दुक्के एटीएम को छोड़ कही भी एटीएम मशीन काम नहीं किया. आज सुबह से ही बैंको पर लोगों की भीड़ कतार में खड़ी रही. कई बैंको में पैसा नहीं रहने के कारण सिर्फ जमा लिया गया. स्टेट बैंक में गार्ड से चली गोली के संबंध में एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने में गार्ड के हाथ से बंदुक गिर गया और उसमें फायर हो गया जिससे एक व्यक्ति के पाँव को छूता हुआ गोली निकल गया. घटना शाम 5 बजे घटी और घटना के बाद वहां भारी भीड़ जुट गई.

