Home मुख्य शोभायात्रा के साथ त्रिदिवसीय मिथिला विभूति पर्व की भव्य शुरूआत। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 12, 2016

शोभायात्रा के साथ त्रिदिवसीय मिथिला विभूति पर्व की भव्य शुरूआत। Voice of Darbhanga

fb_img_1478952978330

दरभंगा : त्रिदिवसीय मिथिला विभूति पर्व का आज विधिवत शुरूआत हुआ. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. सैयद मुमताजुद्दीन ने आज के कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इससे पहले दिन में शोभा यात्रा निकाली गई. जो आचार्य सुरेन्द्र झा सुमन चौक से भोगेन्द्र झा चौक होते हुए. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित नागार्जुन, डा. अम्बेदकर, महराज रामेश्वर सिंह, महराज महेश ठाकुर के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्यामा मंदिर पहुंची और वहां जाकर शोभा यात्रा संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. मुमताजुद्दीन के अलावा कुल सचिव डा. अजीत कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद डा. विनोद कुमार चौधरी, कमला कातं झा, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैधनाथ चौधरी बैजू, बुचरू पासवान, जीवकांत मिश्र, चंद्रशेखर झा, रामनारायण झा, महापौर गौड़ी पासवान, पवन चौधरी, विनोद कुमार झा, निर्मल कुमार चौधरी, देवानंद झा, विजयकांत झा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. आज पांच लागों को संस्थान कि ओर से सम्मानित किया जाएगा. जिसमें डा. प्रभात नारायण झा, डा. अरूणा चौधरी, डा. दिनेश नारायण सिंह, चंद्रेश और झारखंड मैथिली मंच शामिल है. समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम कि शुरूआत हुई थी और देर रात तक कार्यक्रम जारी रहेगा. वहीं रविवार को सोशल मिडिया विविध आयाम विषय पर संयोजक मणिकांत झा के संयोजन में सेमिनार का आयोजन किया गया. वहीं अंमित दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.

Share

Leave a Reply