Home मुख्य गुरु गोविंद सिंह की जयंती की तैयारी में निकल रही हैं प्रभातफेरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 12, 2016

गुरु गोविंद सिंह की जयंती की तैयारी में निकल रही हैं प्रभातफेरी। Voice of Darbhanga

img_20161113_001705_421

दरभंगा: गुरू गोविंद सिंह के जयंती को लेकर अभी से ही गुरूद्वारों की ओर से शहर में बड़े ही धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली जा रही है. शनिवार को शहर के मिर्जापुर चौक स्थित गुरूनानक सिंह सभा की ओर से एक प्रभात फेरी निकाली गई, जो मिर्जापुर चौक से चलकर हसन चौक, दरभंगा टावर होते हुए पुनः गुरूद्वारा पहुंची.
जयंती को लेकर सभा के सचिव गुरजीत सिंह ने बताया कि रविवार को गुरूद्वारा से चलकर लहेरियासराय , बंगाली टोला नाका नंबर -6  होते हुए पुनः मिर्जापुर आकर प्रभात फेरी का समापन किया जाएगा. वहीं सोमवार को गुरू गोविंद सिंह की जयंती के मौके पर गुरूद्वारा में शब्द पाठ के बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Share

Leave a Reply