Home मुख्य नौ सूत्री मांगों के समर्थन में नगर निगम में दिया धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 12, 2016

नौ सूत्री मांगों के समर्थन में नगर निगम में दिया धरना। Voice of Darbhanga

darbhanga-3-768x432

दरभंगा: अखिल भारतीय मिथिला संघ के आह्वान पर नौ सूत्री मांगो को लेकर शनिवार को नगर निगम में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा ने की. 9 सूत्री मागों को लेकर नगर आयुक्त को एक मांग पत्र सौंपा गया. जिसमें शहर के सभी वार्डों में मच्छर से निजात के लिए फागिंग मशीन की व्यवस्था की मांग, सभी वार्डों में होल्डिंग टैक्स का संग्रह केन्द्र, टैक्स बकाया पर ब्याज नहीं लेने की मांग, शहर में भीषण जाम से मुक्ती, शहर के भोगेन्द्र झा चौक पर यात्री शेड की मांग सहित कई मागों का पत्र नगर आयुक्त को संघ के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से सौंपा गया.

Share

Leave a Reply