
शहीद के सम्मान में निकला कैंडल मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिथिलांचल के शहीद वीर सपूत विकास मिश्र को भाजपा के नगर कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। रहमगंज चौक पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास चौधरी ने की। कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा को पूर्व नगर अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी, संतोष पोद्दार, गौड़ी नाथ साह, नरेश सहनी, मनोज झा, राम बाबू प्रसाद, मनोज सहनी, मदन प्रसाद आदि ने संबोधित किया।

