
विभूति पर्व समारोह में सोशल मीडिया के विविध आयाम पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा। आज के युग मे मनुष्य अंतर मुखी हो गया है । ऐसे मे हमे अपनी संवेदनाओं को बचा कर रखना बहुत ही आवश्यक है । ये बातें आज दूरसंचार विभाग के निदेशक संगीत कुमार ने आज दरभंगा मे आयोजित सोशल मीडियाक विविध आयाम विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी मे मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए कही । उन्होने कहा कि सोशल मीडिया आभासी दुनियाँ है । हम अपनी चेतनाओं के माध्यम से इसका उपयोग करते हैं । सोशल मीडिया का स्पष्ट प्रभाव समाज पर दिखाई दे रहा है । उन्होने कहा कि सोशल मीडिया ने समय और स्थान की सीमा को समाप्त कर दिया है।
विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान मे आयोजित तीन दिवसीय मिथिला विभूति समारोह के आज दूसरे दिन आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक मणिकांत झा ने कहा कि बहुत ही तेजी से मीडिया शब्द का जुड़ाब सोशल शब्द से हो गया है जहाँ हर व्यक्ति स्वयं संवाददाता और संपादक है। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए राजनीतिक चिंतक डा जितेंद्र नारायण ने कहा कि सोशल मीडिया तीव्रतम सूचना संप्रेषित करने का तंत्र है । उन्होने कहा कि शोशल मीडिया पत्रकारिता के आयाम को बहुत वृहत रूप से प्रसारित कर दिया है । उन्होने कहा कि सोशल मीडिया के चलन बढ़ने से समाज मे पारदर्शिता बढ़ी है । कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए दरभंगा के पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने मे सोशल मीडिया का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है । आकाशवाणी पटना से आए डा प्रभात नारायण झा ने कहा कि सोशल मीडिया मे सकारात्मक और नकारात्मक दोनो ही पक्ष भड़े पड़े हैं महत्वपूर्ण है इसके उपयोग करने के तरीके को अपनाना । इस सेमिनार के लिए प्राप्त आलेखों को संग्रहित कर “सोशल मीडिया” नामक पुस्तक का प्रकाशन मणिकांत झा के संपादन मे किया गया है जिसका लोकार्पण अतिथियों के द्वारा किया गया । संगोष्ठी मे प्रख्यात चिकित्सक डा ओम प्रकाश , पटना से आईं डा अरूणा चौधरी , महात्मागाँधी शिक्षण संस्थान के निदेशक हीरा कुमार झा , डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू , सत्येन्द्र कुमार झा , उषा चौधरी , कमला कांत झा , प्रवीण कुमार झा , रचना कुमारी , विष्णुदेव झा विकल , शंभुनाथ मिश्र , अखिलेश कुमार झा , धनंजय झा , चंद्रेश , हरिश्चंद्र हरित , सहित अनेक प्रतिभागियों ने अपने आलेख प्रस्तुत किये । आकाशवाणी दरभंगा के वरीष्ठ उद्घोषक शिशिर कुमार कर्ण के सफल संचालन मे चले इस संगोष्ठी मे आये लोगों के प्रति जीव कांत मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

