Home मुख्य बैंक का गेट बंद होते ही आक्रोशित हुए लाइन में लगे लोग| Voice of Darbhanga
मुख्य - November 13, 2016

बैंक का गेट बंद होते ही आक्रोशित हुए लाइन में लगे लोग| Voice of Darbhanga

img_20161113_205930_470

दरभंगा: रुपये के लेनदेन के लिए रविवार को भी प्रखंड के सभी बैंकों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। एक ओर जहां सुबह से ही लाइन में लगे रहने से आमलोग परेशान रहे वहीं बैंक कर्मियों की काम करने की क्षमता भी समाप्त होती जा रही है। आज शाम 6 बजे पीएनबी की नेहरा शाखा के बाहर खड़े लोग हो- हंगामा करते हुए ग्रिल को तोड़ना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। स्थिति को भांपते हुए पुन: बैंक का ग्रिल खोलकर लोगों को अंदर प्रवेश कराया गया। शाखा प्रबंधक केके सिन्हा बताते हैं कि सुबह 9 बजे से रात के तीन बजे तक दो दिनों से लगातार काम करने एवं वैकल्पिक कर्मचारी की व्यवस्था नहीं होने से बैंककमी परेशान हैं। दूसरी ओर अन्य बैंकों में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है।

Share

Leave a Reply