Home मुख्य भाजपा नेता ने नोट बन्दी के समर्थन में एक दिन के मुफ्त बस सेवा देने की घोषणा की। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 14, 2016

भाजपा नेता ने नोट बन्दी के समर्थन में एक दिन के मुफ्त बस सेवा देने की घोषणा की। Voice of Darbhanga

img_20161114_184608_536

दरभंगा: भारत सरकार द्वारा 500 एवं 1000 के नोट बंदी के कारण आमजन को हो रहे परेशानी को देखते हुए त्रिमूर्ति ट्रेवल्स ने एक दिन की मुफ्त बस सेवा देने की घोषणा की है। मंगलवार को त्रिमूर्ति ट्रेवल्स के बस संख्या BR7P 8011 सुबह साढ़े आठ बजे लहेरियासराय टावर चौक से खुल कर पटना केलिए प्रस्थान करेगी। इस बस में सफर करने वाले को कोई किराया नही देना होगा। त्रिमूर्ति ट्रेवल्स के मालिक भाजपा नेता डा0 मुरारी मोहन झा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देशहित में जो ऐतिहासिक फैसला लिया है, उस फैसले के समर्थन में उन्होंने यह सेवा देने का निश्चय लिया है।

Share

Leave a Reply