
पत्रकार की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज शाम भाजपा के लहेरियासराय मण्डल द्वारा मण्डल अध्यक्ष विकास चौधरी के अध्यक्षता में पत्रकार धमेंद्र सिंह एवं पूर्व पत्रकार सह कुशेश्वरस्थान के मुखिया संघ के अध्यक्ष रामचंद्र यादव के निर्मम हत्या के वियोध मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में विधान पार्षद अर्जुन सहनी के अलावा पूर्व मण्डल अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, रंगनाथ ठाकुर, सुनील गामी, मदन झा आदि सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने नितीश कुमार एवं जंगल राज के विरोध में जमकर नारे भी लगाये।

