
कार्तिक पूर्णिमा मेले में दिखा नोट बन्दी का असर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गौसाघाट मेला में भारत सरकार की नोटबन्दी का असर ही शायद है कि श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले साल की मुकाबले भारी कमी देखी गयी।अस्थायी दुकानों में भी खुदरे नोट न चलने को लेकर मंदी का माहौल देखा गया। वैसे मेले को लेकर भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया जिसमे दो दर्जन लाठी पुलिस बल दो दर्जन पुलिस पदाधिकारी की ड़ियुटी लगाई गई। वही यातायात व्यवस्था को लेकर सदर थाना प्रभारी बीके यादव ने बताया कि मेला मे श्रधदालुओ को किसी तरह की समस्या नही हो इसके लिए अलग से ट्राफिक पुलिस को लगाया गया है।मेला की चौकस व्यवस्था को लेकर दणड़ाधिकारी के रूप मे कृषि पदाधिकारी विमलेश कुमार मिश्रा तैनात थे। घाटो के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था में भी कमी थी। मालूम हो कि कमला नदी के गौसाघाट पर लगनेवाले मेले में हजारो की संख्या मे श्रदधालु संतान की मन्नत मांगने के लिए पधारते हैं।

