
पैसे जमा करने गए वृद्ध की भीड़ में दब कर मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अपने 1000 के 13 नोटों को बैंक में जमा करने के लिए पिछले दो दिनों से लगातार प्रयास करने वाले 58 वर्ष के एक बुजुर्ग किशन राम बैंक में बेहद भीड़ की वजह से पैसे तो नहीं जमा कर पाए लेकिन पैसे जमा करने में अपनी जान जरूर गवा दी । दरअसल किशन राम अलीनगर के पंजाब नेशनल बैंक में अपने खाता पर पैसा जमा करने गया पर भीड़ देख हिम्मत जबाब दे दिया तो बिना पैसे जमा किये घर लौट गए। पर घर में छोटे करेंसी नहीं होने के कारण किशन राम फिर दूसरे दिन पैसा जमा करने बैंक पहुँच गया। लंबी कतार और जबर्दस्त भीड़ के ठेल्लम ठेला में किशन राम भीड़ में बुरी तरह दब गया मौके पर ही उसे मुह से खून निकलने लगा। आनन् फानन में लोग उसे इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया पर उसे बचाया नहीं जा सका। आखिरकार उसकी मौत आज सुबह हो गयी अब घर में मातम है तो पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है ।

