
छोटे नोटों की किल्लत को देखते हुए त्रिमूर्ति ट्रेवल्स की दरभंगा-पटना के बीच फ्री बस सेवा आज से शुरू। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 रूपये के करंसी नोटों को बंद करने के ऐतिहासिक फैसले के बाद आम लोगो को छोटे करेंसी नहीं होने के कारण हो यात्रा में हो रही परेशानियो को देखते हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी का समर्थन करते हुए दरभंगा के त्रिमूर्ति ट्रेवेल्स के मालिक सह भाजपा नेता मुरारी मोहन झा ने दरभंगा से पटना तक की निःशुल्क बस सेवा आज से शुरू की है। इस बस से यात्रा करनेवाले यात्री को बिलकुल मुफ्त में 150 किलोमीटर की दुरी तय कर दरभंगा से पटना पहुचाया जाएगा आज उसकी शुरुआत करते हुए बस को विदा किया गया। इस मौके पर बस मालिक और भाजपा नेता मुरारी मोहन झा ने कहा कि जब तक बाजारों में नए और छोटे करेंसी की स्थिति सामान्य नही होती तब तक यह फ्री बस सेवा जारी रहेगा। यह बस रोज़ लहेरियासराय से सुबह 8:30 में पटना के लिए प्रस्थान करेगी ।
मोदी के अभियान को बस में सवार सभी यात्री भी दिल से समर्थन दे रहे है, निःशुल्क यात्रा को लेकर यात्रीयो में काफी उत्साह है साथ ही फ्री बस सेवा देने के लिए बस मालिक की भी जमकर तारीफ कर रहे है

