
Home मुख्य बेनीपुर को जिला का दर्जा दिलाने केलिए मुख्यमंत्री के समक्ष होगा उपवास सह प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
बेनीपुर को जिला का दर्जा दिलाने केलिए मुख्यमंत्री के समक्ष होगा उपवास सह प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को बेनीपुर को जिला का दर्जा दिलाने हेतु बेनीपुर जिला निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा सामूहिक उपवास सह प्रदर्शन आयुक्त कार्यालय के सामने किया जाएगा। आज इस आशय की सुचना पत्र आयुक्त को सौंपने के बाद समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार राय ने बताया कि उपवास सह प्रदर्शन उनके नेतृत्व में होगा तथा एक मांगपत्र सी.एम के नाम आयुक्त को सौपा जाएगा। इस मौके पर समिति के संरक्षक राम कुमार झा( बबलू) जिला परिषद् सदस्य और संयोजक प्रेम कुमार झा (उपप्रमुख बेनीपुर) भी मौजूद रहेंगे।

