
छात्रवृति राशि में कटौती को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी के खिलाफ विरोध मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: स्टूडेंटस फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के बैनर तले छात्र नेता मो०गुलफ़राज़ के नेतृत्व में आज दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सैकड़ो छात्र -छात्राओं ने अपनी छात्रवृति राशि में कटौती को लेकर लहेरियासराय टावर से जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी दरभंगा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च के बाद छात्र नेता राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए SFI के जिला संयोजक मुकुल राज ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा तकनिकी छात्रों को 15000 रु० छात्रवृति के रूप में निर्धारित किया गया था जिसमे जिला कल्याण पदाधिकारी दरभंगा के द्वारा छात्रवृति की राशि में कटौती की जा रही है। इस कटौती को छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हम सब आंदोलन जारी रखेंगे।
सभा को रोहित, प्रणव, हेलाल अहमद, कदीर, मुकेश कुमार, विक्की, कृष्णा,इत्यादि ने भी संबोधित किया।

