Home मुख्य मंदिर परिसर में आग लगने से पंडा की झोपड़ी जलकर राख। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 15, 2016

मंदिर परिसर में आग लगने से पंडा की झोपड़ी जलकर राख। Voice of Darbhanga

img-20161115-wa0303

दरभंगा : कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव स्थित गंगेश्वरस्थान परिसर में मंगलवार को दिन के लगभग दस बजे मंदिर में पंडा गौड़ी ठाकुर का झोपडी नुमा आवास अचानक लगी आग से धू-धू कर जल उठा.
घंटों मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. तब तक पंडा का आवास व आवास में रखे एक हजार रुपये, एक साइकल, दो मिनी पम्पसेट, कपड़ा व राशन जल कर नष्ट हो गए. ग्रामीणों के अनुसार लगभग पच्चास हजार रुपये मूल्य की क्षति हुई बताई जाती है. चूंकि दिन का वक्त था इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है.

Share

Leave a Reply