Home मुख्य घोषणा के वाबजूद निर्माण शुरू नही होने पर कार्यपालक अभियंता का घेराव। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 15, 2016

घोषणा के वाबजूद निर्माण शुरू नही होने पर कार्यपालक अभियंता का घेराव। Voice of Darbhanga

img-20161115-wa0246

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के पिरड़ी पंचायत के सड़क-पुल बनाने की घोषणा के बाद भी आज तक निर्माण कार्य नहीं शुरू होने के खिलाफ मुख्यमंत्री के दरभंगा आगमन के एक दिन पूर्व ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का भाकपा(माले) बहादुरपुर प्रखंड कमिटी के बैनर तले घेराव किया। आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन पोलो मैदान से निकलकर समाहरणालय, लहेरियासराय टॉवर, लोहिया चौक होते हुए सैदनगर कार्यपालक अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर घेराव् में तबदील हो गया। घेराव् का नेतृत्व भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, खेग्रामस के जिलाध्यक्ष जंगी यादव, इंसाफ मंच के नेयाज अहमद व रामशंकर सहनी ने किया। नीरस पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये माले के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि दरभंगा मुख्यलय से 7-8 किमी की दुरी पर स्थित बहादुरपुर प्रखंड का कचहरीटोल छपरार, रामटोली छपरार हैं जहाँ दलित-महादलित की करीब 3-4 हजार की आबादी हैं लेकिन वह गांव आजादी के 67 साल बाद भी मुख्य सड़क से संपर्क पथ नहीं हैं। मुख्यमंत्री अपने सात निश्चय की प्रगति की समीक्षा करने जब दरभंगा आ रहे हैं तो ज़रा छपरार कचहरी टोल जाएं तो पता चल जायेगा दरभंगा जिले की वास्तविक हकीकत। कमला नदी पर पुल वहां के लोग वर्षो से बाट जोह रहे हैं लेकिन विधायक-सांसद के उपेक्षा के शिकार हैं। खेग्रामस के जिलाध्यक्ष जंगी यादव ने कहा कि 4 महीने पहले पंचायत के जनप्रतिनिधियों के आंदोलन में कार्यपालक अभियंता व जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया था कि अक्टूबर-नवम्बर में काम शुरू हो जायेगा लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुआ और आज कार्यपालक अभियंता को जवाब देना होगा। सभा को रोहित कुमार सिंह, नेयाज अहमद, गणेश महतो, बनारसी सहनी, महेश्वर राम, अनिरुद्ध पासवान,रामभरोस पासवान, माला देवी आदि ने संबोधित किया। घेराव के दौरान घंटो कार्यपालक अभियंता को आंदोलनकारियों ने घेरे रखा। वार्ता में कार्यपालक अभियन्ता ने एक-डेढ़ महीने में रोड़-पुल का निर्माण कार्य शुरू करने का पत्र आन्दोलनकररियों को दिया। इस दौरान दरभंगा के डीएम से फोन पर हुई वार्ता में डीएम ने आश्वाशन दिया कि दरभंगा जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के सामने दरभंगा के जो 6 जरूरी कार्य की चर्चा करेगी उसमें छपरार का भी रोड और पुल जुड़ा हुआ हैं। कार्यपालक अभियंता से एक रिपोर्ट उसका डीएम ने माँगा हैं। उसके बाद घेराव का कार्यक्रम ख़त्म किया गया।

Share

Leave a Reply