
Home मुख्य मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा एवं चेतना सभा को सफल बनाने का लिया संकल्प। Voice of Darbhanga
मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा एवं चेतना सभा को सफल बनाने का लिया संकल्प। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले में 17 नवम्बर को होने वाले मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा एवं चेतना सभा को सफल बनाने के लिए आज युवा जदयू की एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में हायाघाट के विधायक सह बिहार विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी, पूर्व एमएलसी सह प्रदेश महासचिव डॉ. विनोद कुमार चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. इज़हार अहमद एवं पूर्व मदरसा बोर्ड के चैयरमैन सह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो0 यूनुस हकीम सहित दर्जनों युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संकल्प लिया गया कि पूरे अनुशासन का ख्याल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के चेतना सभा को सफल बनाएंगे।

