
सत्ता मिलने की संभावना नहीं देख बौखलाया विपक्ष : भाजपा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : आज देश आंतरिक व बाहरी दुश्मनो से जूझ रही है. देश के अंदर कई राज्य विदेशी घुसपैठ के कारण अलगाववादी विघटन कारी शक्तिओ से जहां लड़ रही है. वहीँ पाकिस्तान चीन समेत कई देशों द्वारा आतंकी कारवाई व सीमा पर से संघर्ष विराम का उलंघन कर हो रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित के लिये दुनियां में भारत का नाम ऊँचा किए जाने से विपक्षी पार्टी को दूर-दूर तक सत्ता मिलती नही दिख रही है. इसीलिये बस उनका एक ही काम है कि केद्र सारकार के सभी कामो का विरोध करो. यह उदगार एम0के0एस0 कालेज चंदौना स्थित तेजनारायण राउत प्रशिक्षण शिविर के शिवानंद ठाकुर सुमन सभागार में भारतीय जनता पार्टी के जाले विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य व देश के पूर्वांचल प्रभारी हरेंद्र प्रताप ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि केन्द्र सारकार द्वारा पाकिस्तानि आतंकबादियों के विरुद्ध पाकिस्तान में घुसकर सेना द्वारा की गई सर्जिक्सल स्ट्राइक का विपक्ष द्वारा मांगी गई सबूत से यह प्रतीत होती है कि बिपक्षको देश से प्यार नही है. विदेश से कालाधन वापस लाने के घोषणा को जुमलेबाजी की संज्ञा दी गई. जब देश से कालाधन समाप्त करने के लिए हजार पाँच सौ की करेंसी रुपये को रदद् की गई तो विपक्षी दलों के दिलपर सांप लोट रही है. इन्होंने शिविर के प्रथम सत्र में ही प्रशिक्षिण शिविर से बूथ स्तरीय जुझरू कार्यकर्त्ता बनाए जाने के लिये उपस्थित प्रशिक्षको को कई टिप्स दिया जो आगे कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित की जाएगी. इस शिविर को पार्टी के प्रदेश मंत्री सह प्रशिक्षण प्रभारी मृन्तुजय झा द्वारा कार्यकर्ताओ को पार्टी के लिये कई बिदुओं पर दी दिविशिय प्रशिक्षण दी जा रही है. सम्मेलन को संबोधित करने बालो में बिहार सरकार में पूर्व मंत्री सीता सिंनहा, जिले के विधायक जीवेश कुमार, केउटी के पूर्व विधायक अशोक कुमार यादव, जिला मंत्री अशोक नायक, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा झा, प्रदेश मंत्री अंजनी निषाद, धर्मशीला गुप्ता, मीणा झा, मण्डल अध्यक्ष जाले विनय कुमार झा, सिंघवरा, मिथिलेश यादव, कमतौल, अजित कुमार, सम्मेलन में 500 से अधिक कार्यकर्त्ताओ ने निबंधन कराया.

