
नोट बदलने में जमकर हुई मारपीट, पुलिस ने भी भांजी लाठियां। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हजार व पांच सौ के नोट पर बैन के बाद पूरे जिले में आम जन नोट बदलने व जमा करने को लेकर परेशान हैं। इस क्रम मंगलवार को दरभंगा के लहेरियासराय डाकघर पर भीड़ अनियंत्रित हो गई। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।
जानकारी के अनुसार दरभंगा के लहेरियासराय प्रधान डाक घर में पुराने नोट बदलने को लेकर भारी भीड़ थी। इसी दौरान कुछ लोग कतार तोड़कर आगे जाना चाह रहे थे। इसका अन्य लोगों ने विरोध किया। इस बात पर तू-तू मैं-मैं होने लगी। फिर, मारपीट के कारण भगदड़ का माहौल बन गया।

