Home मुख्य मुख्यमंत्री के आने से पहले निगम कर्मियों को आ गयी जननायक कर्पूरी ठाकुर की याद! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 16, 2016

मुख्यमंत्री के आने से पहले निगम कर्मियों को आ गयी जननायक कर्पूरी ठाकुर की याद! Voice of Darbhanga

img_20161116_083120_695

दरभंगा: जननायक कर्पूरी ठाकुर के अनुयायी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरभंगा दौरे के कार्यक्रम को देख कर आज सुबह सुबह शहर के कर्पूरी चौक स्थित कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा के साफ़ सफाई की याद शायद निगम कर्मियों को भी आ गयी। तभी तो शायद महीनो उपेक्षित और गंदगी का अंबार झेलते शहर के प्रमुख चौक कर्पूरी चौक स्थित प्रतिमा एवं चौरंगी की साफ़ सफाई में सुबह सुबह निगम कर्मी तत्पर दिखे। प्रतिमा को रगड़ रगड़ कर नहलाने एवं आसपास की साफ़ सफाई का काम भी जमकर होते दिखा। आसपास के लोगो का कहना था कि इस दौरे के उपलक्ष्य में कम से कम साफ़ साफ़ तो हुई। लोगों ने कहा कि इनकी जयंती या पुण्यतिथि पर ही सामान्यतया नाम केलिए साफ़ सफाई की जाती है। पर आज विशेष साफ़ सफाई होते दिख रही है।

Share

Leave a Reply