
Home मुख्य वाह! हमेशा बन्द रहने वाला फब्बारा भी आज सुबह से ही मुख्यमंत्री के स्वागत में है चालू! Voice of Darbhanga
वाह! हमेशा बन्द रहने वाला फब्बारा भी आज सुबह से ही मुख्यमंत्री के स्वागत में है चालू! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला मुख्यालय के समाहरणालय परिसर स्थित आकर्षक फब्वारा बनने के बाद अक्सर बन्द ही नजर आता था। पर आज शाम मुख्यमंत्री के दरभंगा पहुँचने के कार्यक्रम को लेकर जहाँ एक और पूरा शहर चकाचक किया जा रहा है, वहीँ यह फब्वारा भी आज कार्यालय खुलने से पहले सुबह से चालू है। मानो मुख्यमंत्री के स्वागत में पूरे जोश के साथ ऊँची ऊँची लहरे फेंक रहा हो। स्थानीय लोगों का कहना था कि फूल के पेड़ पौधे से लैश परिसर के सौंदर्यीकरण में यदि यह फब्बारा चलता रहता है तो परिसर की सुंदरता में चार चांद लगाता नजर आता है। जिले की शान समाहरणालय परिसर इसी तरह साफ़-सुथरा एवं हरा भरा रहे और फब्बारे यूँ ही चलते रहे तो अन्य जिले से आने वाले लोग भी कह उठेंगे वाह दरभंगा!

