Home मुख्य श्यामा मंदिर में 19 से शुरू होने वाले नवाह की तैयारियां अंतिम चरण में। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 16, 2016

श्यामा मंदिर में 19 से शुरू होने वाले नवाह की तैयारियां अंतिम चरण में। Voice of Darbhanga

 

img_20161116_123809_482

दरभंगा: शहर के प्रमुख मंदिरों में एक प्रसिद्द श्यामा मंदिर में 19 से 28 नवंबर तक नवाह यज्ञ का आयोजन होने जस रहा है। नवाह की तैयारी अब अंतिम चरण में है। नवाह में आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर एक प्रवेश द्वार तथा दो निकासी द्वार की व्यवस्था की गयी है। प्रवेश हेतु पश्चिम दिशा का द्वार तय किया गया है। निकासी के लिए अन्नपूर्णा मंदिर से उत्तर तथा तारा मंदिर के सामने पूरब के गेट का उपयोग होगा। विवि थाना के निकट दक्षिणी द्वार प्रमुख लोगों के आने-जाने के उपयोग के लिए निर्धारित किया गया है।
वीआइपी द्वार पर डीएफएम भी लगाया जायेगा। वहीं पार्किंग को लेकर तारा मंदिर के दक्षिण दीवार से सटे जगह को वैरिकेडिंग कराया जा रहा है। साथ ही सर्वे कार्यालय के खाली परिसर का उपयोग भी किया जा सकता है। संभावना यह भी जतायी जा रही है कि पार्किंग को लेकर राज परिसर में चल रहे डिजनी लैंड मेला को समय पूर्व खाली करने का नोटिस प्रशासन की ओर से दिया जा सकता है।
न्यास समिति के प्रबंधक डॉ चौधरी हेमचंद्र राय ने कहा कि नवाह को ले जिला प्रशासन से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस व स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा। नियंत्रण कक्ष के साथ दर्शन को लेकर पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की जायेगी। नवाह के लिए 21 सदस्यीय संचालन समिति बनायी गयी है।

Share

Leave a Reply