Home मुख्य नोटबंदी के खिलाफ माले ने किया पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन का ऐलान। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 16, 2016

नोटबंदी के खिलाफ माले ने किया पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन का ऐलान। Voice of Darbhanga

img_20161029_192132_409

दरभंगा: भाकपा(माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने आज प्रेस बयान जारी कर कहा कि पूरे भारत में मोदी सरकार ने नोट बंदी का तुगलकी फरमान जारी करने से अभी तक 21 लोगो की जान जा चुकी है। आम लोगो की समस्या अभी भी बरकरार है। इसका समाधान होने के बजाय इससे समस्याएं और गहराता हुआ दिख रहा है। आम लोगो के जनजीवन और अर्थवयवस्था प्रभावित हो रहा है और यह निर्णय कॉर्पोरेट परस्ती ही दिख रही है। इसी को लेकर भाकपा (माले) ने 5 दिवसीय विरोध दिवस मानाने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम को लेकर 19 नवम्बर को शहर व गाँव विभिन्न चौक चौराहो पर नुक्कड़ सभा व पुतला दहन का कार्यक्रम होगा। इस विरोध दिवस की समाप्ति 21 नवम्बर को दरभंगा डीएम के समक्ष घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन में होगा।

Share

Leave a Reply