
मधुबनी के सांसद की पत्नी का अंतिम संस्कार सम्पन्न। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मधुबनी के सांसद हुकुमदेव नारायण यादव की पत्नी और केवंटी के पूर्व विधायक अशोक यादव की माता स्व0 आशा देवी का आज उनके पैतृक गाँव दरभंगा सदर प्रखंड अंतर्गत बिजली गाँव में पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार सम्पन्न हो गया। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे 75 वर्षीय आशा देवी का निधन हो गया था। दरभंगा-मधुबनी के कई दर्जन नेताओं के अलावा प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर के नेताओ ने पहुँच कर श्री यादव के शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

