Home मुख्य अस्पताल के अमानवीय प्रबंधन के कारण महिला ने सड़क पर जन्म दिया बच्चे को। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 16, 2016

अस्पताल के अमानवीय प्रबंधन के कारण महिला ने सड़क पर जन्म दिया बच्चे को। Voice of Darbhanga

img_20161116_170231_159

दरभंगा: विशेष संवाद सूत्र
बिहार के दरभंगा की प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला को मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडलीय अस्पताल में जगह नहीं दी गई। हालत यह हो गई कि गर्भवती को बीच सड़क पर प्रसव को मजबूर होना पड़ा। उचित चिकित्सा सुविधा के अभाव में जन्म के आधा घंटे के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद हड़बड़ाए डॉक्टरों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया।
जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले के ककरघाटी की महिला मुनवा देवी (25) प्रसव पीड़ा होने पर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती होने गई। चिकित्सकों ने महिला एवं उसके परिजनों को भगा दिया। 300 मीटर की दूरी तय करने पर ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई। वह सड़क पर ही कराहने लगी।
बाद में कई महिलाओं ने सड़क पर चादर से घेरकर उसका प्रसव कराया। प्रसव के दौराव व बाद में उचिंत चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलने के कारण बच्चा मर गया।
घटना की सूचना मिलने पर जयनगर अनुमंडल अस्पताल के कर्मी हड़बड़ा गए। कार्रवाई की आशंका में उन्होंने अपनी पहल पर पीडि़ता मुनवा देवी को अस्पताल में जगह दी। इसमें एक स्थानीय समाजसेवी ने मदद की। हालांकि, इस बाबत पूछने पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके विश्वकर्मा ने कहा कि महिला को रेफर कर दिया गया था।

Share

Leave a Reply