Home मुख्य नोटबन्दी के कारण बीज खरीदने में सूदखोर महाजनों के हाथों लुट रहे हैं किसान: सीपीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 16, 2016

नोटबन्दी के कारण बीज खरीदने में सूदखोर महाजनों के हाथों लुट रहे हैं किसान: सीपीएम। Voice of Darbhanga

img-20161116-wa0210

सिंघवाड़ा: एक तरफ नोटबन्दी दूसरी तरफ प्रखण्डों में बीज नहीं है। फिर भी किसानों के दयनीय दशा के तरफ न केन्द्र न राज्य सरकार का ध्यान जा रहा है। गरीब हकलान है कि राशन के लिए पैसा नही है, बीज कहाँ से लावे गरीब किसान?

उपरोक्त समस्याओं के विषय में 11सूत्री मांगों की चर्चा करते माकपा के केन्द्रीय कमिटी सदस्य विजय कांत ठाकुर ने कहा कि देश का गरीब पैसा बदलने लाईन में है एवं किसान महाजनों से मनमर्जी सूद पर उधार लेकर खेतों में है।
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखण्ड में दो दिवसीय धरणा में आयोजित सभा को किसान सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर कान्त मिश्र,किसान सभा अंचल सचिव गणेश ठाकुर, माकपा अंचलमंत्री महेश दूबे,  पैक्स अध्यक्ष अनिल महाराज, उपमुखिया सुमित्रा देवी, महिला नेत्री कामिनी देवी ,कैलशिया देवी आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

Share

Leave a Reply