Home मुख्य बेनीपुर को जिला बनाने हेतु सौंपा मांगपत्र। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 16, 2016

बेनीपुर को जिला बनाने हेतु सौंपा मांगपत्र। Voice of Darbhanga

img_20161116_211823_466

दरभंगा: मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर बेनीपुर जिला निर्माण संघर्ष समिति द्वारा आज एक दिवसीय उपवास सह धरना का आयोजन आयुक्त के समक्ष किया गया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल की वार्ता आयुक्त के सचिव के साथ हुई। धरना स्थल केलिए प्रतिनियुक्त बहादुरपुर बी.डी.ओ के माध्यम से 5 सदस्यीय प्रतिनिधि को आयुक्त के सचिव से वार्ता कराया गया। आयुक्त के सचिव ने एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री को बेनीपुर को जिला बनाने हेतु मांग के संबंध में लिखे जाने का आश्वासन दिया और समिति को भी सूचित किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्षता हेमंत कुमार राय ने किया।
श्री राय ने कहा की बेनीपुर में कोषागार, उपकारा, रजिस्ट्री ऑफिस, न्यायलय, बेनीपुर नगर परिषद् आदि मौजूद है। बेनीपुर जिला बनने की हर आहर्ता पूरी करता है। अगर इसपर एक महीना के अंदर बिहार सरकार द्वारा निर्णय नही लिया जाता है तो संघर्ष समिति द्वारा दिनांक 16 दिसंबर 2016 से अनिश्चित कालीन आमरण अनशन सी.एम. ऑफिस के बाहर किया जाएगा। मौके पर राम कुमार झा ( बबलू) संरक्षक सह अध्यक्ष युवा कांग्रेस सह जिला परिषद् सदस्य , बीजेपी से अभिषेक कुमार झा, अंकित राय, सीपीआई से मुरारी राज श्रवण झा, जदयू से हेमंत कुमार राय मौजूद थे।

Share

Leave a Reply