
लनामिविवि: पीजी इतिहास में शोधार्थी 19 तक ले सकते नामांकन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लनामिविवि के पीजी इतिहास विभाग में नेट उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जो पीएचडी शोध कार्य करना चाहते है उनका पंजीयन पाठयक्रम में नामांकन 19 नवंबर तक लिया जाएगा। विभागाध्यक्ष डा. केएम ठाकुर ने बताया कि ऐसे छात्रों को नामांकन के समय नेट उत्तीर्ण के प्रमाण पत्र सहित स्नातक प्रतिष्ठा व स्नातकोत्तर का प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

