
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के रामनगर स्थित नवनिर्मित महिला आईटीआई के उद्घाटन केलिये मुख्यमंत्री नितीश कुमार हरच्चा में कार्यक्रम खत्म करके निकल चुके हैं। यहां 2016-18 के बैच में छात्राओं का प्रशिक्षण भी चल रहा है। इस प्रशिक्षण का भी मुख्यमंत्री जायजा लेंगे। 11:30 बजे उद्घाटन का समय निर्धारित था।