
महिला आईटीआई का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के रामनगर स्थित नवनिर्मित महिला आद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज अपने निश्चय यात्रा के दौरान किया। इस मौके पर बहादुरपुर के राजद विधायक भोला यादव, बिहार के वित्तमंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी एवं जिला परिषद अध्यक्ष गीता देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 2016-18 के बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से भी मिले और जायजा लिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बहेड़ी प्रखंड के निर्मल पंचायत हरहच्चा का भी जायजा लिया।

