Home मुख्य लोक शिकायत निवारण कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 17, 2016

लोक शिकायत निवारण कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण। Voice of Darbhanga

img_20161117_131344_251

दरभंगा : अपनी निश्चय यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में विकास योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं. मुख्यमंत्री समाहरणालय स्थित अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय का निरीक्षण किये.साथ ही अधिकारियों को निर्देश भी दिये. इस दौरान वे आम जनता व कार्यकर्ताओं से भी सीधा संवाद कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार के विकास के लिए कटिबद्ध है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी निश्चय यात्रा के तहत बुधवार की रात दरभंगा पहुंचे.दरभंगा अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार की सुबह उन्होंने हरहच्चा पंचायत में गली नाली योजना और खुले में शौच मुक्ति अभियान के निरीक्षण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की.मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया.कहा कि चार साल में बिहार खुले में शौच मुक्त होगा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि चार साल के अंदर बिहार के किसी भी क्षेत्र में लोग खुले में शौच करते हुए नहीं पाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि इस दौरान पूरा बिहार खुले में शौच से मुक्त हो जायेगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार का विकास हम ही करेंगे.शराबबंदी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी अभियान के लिए 21 जनवरी को विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। लोक शिकायत निवारण कार्यालय का निरीक्षण करने से पूर्व उन्होंने बहादुरपुर प्रखंड के रामनगर में नवनिर्मित महिला आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया एवं सत्र 2016-18 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं का भी जायजा लिया।
शाम में सीएम समाहरणालय सभाकक्ष में सरकारी कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके बाद वे समस्तीपुर के लिए रवाना हो जायेंगे.

Share

Leave a Reply