
जनता के सेवक की सेवा में ऐसा लगा प्रशासन कि एम्बुलेंस भी फसा जाम में। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय पोलो मैदान में चेतना सभा समाप्त करके के जैसे मुख्यमंत्री का समय जिला सभागार में आने का हुआ कि कुछ देर केलिए लहेरियासराय टावर के पास ट्रैफिक थम सा गया। हुआ यूँ कि मुख्यमंत्री के सुरक्षा केलिए टावर से समाहरणालय की तरफ जाने वाले रास्ते को अचानक ब्लॉक कर दिया गया। नतीजतन अचानक गाड़िया फस गयी। इसी बीच बेंता की ओर से सायरन बजाती एक एलबुलेन्स भी उसी समय पहुंची और जाम में फस गयी। परंतु पुलिस बलों से तत्परता से एम्बुलेंस को जाम से निकाल कर लोहिया चौक की तरफ मोड़ दिया।

