
ग्रामीण आवास सेवा संघ ने मुख्यमंत्री को आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला ग्रामीण आवास सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने गुरुवार को निश्चय यात्रा पर दरभंगा पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार से सर्किट हाउस में मिलकर आठ सूत्री मांगो का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण आवास कर्मी को 60 साल तक सेवा स्थाई करने , 6681 रूपया प्रतिमाह मानदेय को बढाकर न्यूनतम 18000 रूपया प्रतिमाह करने, नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्य होने पर सरकारी लाभ और परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने, इंदिरा आवास के अलावा अन्य काम करने पर दैनिक पारिश्रमिक देने , पंचयात भ्रमण के लिए टीए डीए देने, जन प्रतिनिधियों द्वारा गलत काम को करने के लिए दबाब से बचने के लिए प्रखंड स्तरीय उच्चतम वयवस्था करने के आठ सूत्री मांगों को सौंपने जिलाध्यक्ष राहुल कुमार के साथ हनुमाननगर प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान भी गए थे।
राहुल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें सरकार पर भरोसा रखने और विचार करने का आश्वासन दिया। राहुल कुमार ने नितीश कुमार तक मांग पहुँचाने में सहयोग करने केलिए पूर्व विधान पार्षद संजय झा का आभार प्रकट किया।

