
जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक में मुख्यमंत्री ने की सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में आहूत की गई। जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह ने सभी आगंतुको का स्वागत किया। मुख्य सचिव, बिहार अंजनी कुमार सिंह ने सर्वप्रथम सरकार के सात निश्चय से संबंधित जिला में चल रही याेजनाओं की समीक्षा की सर्वप्रथम ‘‘अर्थिक हल, युवाओं को बल ’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत 107, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के अन्तर्गत 2668, कुशल युवा कार्यक्रम के अन्तर्गत 540 आवेदनाें के प्राप्त होने की जानकारी दी गई। जिला में कौशल विकास केन्द्रों के संचालन के बारे में बताया गया कि कुल 18 सरकारी भवनों में एवं कुल 22 निजी भवनों में कौशल विकास केन्द्र चलाये जा रहे है। ‘‘ हर घर बिजली लगातार ’’ योजना के अन्तर्गत जिला में सर्वे कार्य पूरा कर लिये जाने की जानकारी दी गई। इनमें कुल परिवारों की संख्या 800670 (आठ लाख छः सौ सत्तर) बतायी गयी। जिनमें से 308168 (तीन लाख आठ एक सौ अड़सठ) परिवारों को पूर्व से विद्युत संपर्क उपलब्ध करा दिया गया है। सर्वेक्षण के अनुसार शेष परिवारों की संख्या 244783 ( दो लाख चौवालीस हजार सात सौ तेरासी) है। जिनको विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाने की कार्रवाई की जानकारी दी गई। ‘‘ हर घर नल का जल ’’ योजना के अन्तर्गत कुल घरों की संख्या शहरी क्षेत्र में 75850(पचहत्तर हजार आठ सौ पचास) एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 724820 ( सात लाख चौबीस हजार आठ सौ बीस) बतायी गई। सभी घरों में नल का जल उपलब्ध करवाने हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाने का निदेश दिया गया। ‘‘ घर तक पक्की गली नालियाँ ’’ योजना के अन्तर्गत जिले में कुल 4474(चार हजार चार सौ चौहत्तर) ग्रामीण वार्डो में विभिन्न वित्तीय वर्षों में पक्की गली नालियों का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम, दरभंगा एवं नगर परिषद्, बेनीपुर के कुल 77 शहरी वार्डो मे से वित्तीय वर्ष 2016-17 में पक्की गली नाली ह ेतु 65 वार्डों के लिए प्राक्कलन तैयार कर लिये जाने की जानकारी दी गई। ग्रामीण कार्य विभाग के अन्तर्गत राज्य के बचे सभी सम्पर्क विहीन बसावटों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा।इसके अन्तर्गत जिला में विभिन्न योजनाओं के जरिए इस कार्य को पूरा किया जाएगा। ‘‘ शौचालय निर्माण, घर का सम्मान ’’ योजना के अन्तर्गत जिले के सभी घरों में शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। इस कार्य हेतु सर्वेक्षण के अनुसार शहरी क्षेत्र में कुल परिवारों की संख्या 75850( पचहत्तर हजार आठ सौ पचास), ग्रामीण क्षेत्रों में 866846 (आठ लाख छियासठ हजार आठ सौ छियालीस) है। इनमें से शहरी क्षेत्र के 29782 ( उन्नतीस हजार सात सौ बेरासी), ग्रामीण क्षेत्र में 215784 ( दो लाख पंद्रह हजार सात सौ चौरासी) परिवारों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। शेष घरो में शौचालय निर्माण हेतु व्यापक कार्य योजना बनाये जाने की जानकारी दी गई। जिला के कुल 324 पंचायतों में से 04 पंचायतों के बाहर में शौच से मुक्त पंचायत घोषित की जाने की जानकारी दी गई। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिला एवं अनुमण्डल के कार्यालयों में कुल 3006 परिवाद पत्रों के प्राप्त होने की जानकारी दी गई। अधिनियम के तय समय सीमा के अन्तर्गत कुल 2440 परिवाद पत्रों के निष्पादित कर लिये जाने की जानकारी दी गई। ‘‘ लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम ’’ के तहत कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या 41 लाख 81 हजार 380 बतायी गई। जिसमें से नियत समय सीमा में 37 लाख 81 हजार 157 मामलों के निष्पादित कर लिये जाने की जानकारी दी गई। तय समय सीमा के अन्दर कार्य निष्पादित नही करने के दोषी पदाधिकारियों पर कुल 30 लाख 61 हजार 750 रूपये आर्थिक दण्ड लगाये जाने की जानकारी दी गई। मद्य निषेध अभियान के तहत 01 अप्रैल 2016 से 14 नवम्बर 2016 तक जिला में किये गये कार्रवाई के अन्तर्गत बताया गया कि कुल 1 हजार 868 छापामारी की गई, 234 गिरफ्तारी की गई, अवैध चुलाई शराब 58.5 लीटर, अवैध देशी शराब 4 हजार 960 लीटर, अवैध जमा महुआ 215 किलाेग्राम, अवैध विदेशी शराब 2 हजार 349 लीटर जब्त किया गया।
सात निश्चय समीक्षा के उपरान्त उपस्थित माननीय विधायक एवं विधान पार्षद गणों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्यायों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के सामने रखा। सभी समस्याआें को गंभीरता पूर्वक सुनने के उपरान्त माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने उपस्थित एवं विडियाे कॉन्फ्रेसिंग के जरिए उपस्थित संबंधित विभाग के सचिव एवं प्रधान सचिवो को तत्काल समस्या का समाधान कर लिखित जानकारी उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
बैठक में श्री मदन सहनी, माननीय मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, बिहार,
मदन मोहन झा, माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार, बिहार, अशाेक कुमार मेहता, माननीय मंत्री सहकारिता विभाग, बिहार, अब्दुल बारी सिद्धिकी, माननीय मंत्री वित्त विभाग, बिहार, महेश्वर हजारी, माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास
विभाग, बिहार-सह- प्रभारी मंत्री, दरभंगा एवं दरभंगा जिला के विधायकगण,
विधान पार्षद् गण, मुख्य सचिव, बिहार अंजनी कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, बिहार पी0के0 ठाकुर, आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल आर0के0 खण्डेलवाल, आई0जी0 दरभंगा प्रक्षेत्र उमाशंकर सुधाँशु, विभिन्न विभागाें के सचिव, प्रधान सचिव एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

