Home Featured भाजपा का धुआँधार प्रचार प्रसार जारी, दिग्गजों के आगमन की सूची हुई जारी
April 18, 2019

भाजपा का धुआँधार प्रचार प्रसार जारी, दिग्गजों के आगमन की सूची हुई जारी

दरभंगा कार्यालय:-भारतीय जनता पार्टी की दरभंगा इकाई ने आज चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में बड़े नेताओं के दरभंगा आगमन को लेकर आगामी कार्यक्रम की सूची जारी की है। प्राप्त सूचना अनुसार कल दिनांक 19 अप्रैल को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी एवं लोजपा सासंद चिराग पासवान का कमला बलान उच्च विद्यालय बाथ मे दोपहर 1 बजे एवं डीहलाही मे दोपहर 2 बजे जनसभा होगा। 20 अप्रैल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का अम्बा बिजुलिया।बेनीपुर मे दोपहर 1 बजे एवं समता उच्च विद्यालय गौसाघाट मे दोपहर 3 बजे जनसभा होगा। 22 अप्रैल को केन्द्रीय पथ-परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का उच्च विद्यालय माँउबेहट मे दोपहर 1 बजे जनसभा होगा। 23 अप्रैल को केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईराणी का मेडिकल मैदान कर्पूरी चौक पर दोपहर 2 बजे जनसभा होगा और 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज मैदान मे सुबह 10 बजे विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …