Home Featured 28 अप्रैल को पी.सी.सी.पी. का ब्रीफिंग होगा, दरभंगा क्लब, लहेरियासराय में ।
April 19, 2019

28 अप्रैल को पी.सी.सी.पी. का ब्रीफिंग होगा, दरभंगा क्लब, लहेरियासराय में ।

दरभंगा कार्यालय:-लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के लिए प्रतिनियुक्त पी.सी.सी.पी./गश्ती-सह-ई.वी.एम. संग्रहण दल के पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का मिलान दरभंगा क्लब, लहेरियासराय परिसर में बने वाटरप्रूफ पंडाल में 28 अप्रैल 2019 को 07ः00 बजे प्रातः में होगा।
पी.सी.सी.पी. को मिलान स्थल पर ही उन्हें दिये जाने वाले मतदान सामग्री एवं वाहनों की जानकारी प्रदान की जाएगी। निर्वाचन हेतु प्रस्थान करने के पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सभी गश्ती-सह-ई.वी.एम. संग्रहण दल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त रूप से संबोधित किया जायेगा। मतदान कार्य के लिए रवाना करने से पहले पी.सी.पी.सी. को स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के समस्त निर्देशों की याद ताजा की जायेगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा निर्देश दिया गया है कि ब्रीफिंग के बाद सभी गश्ती-सह-संग्रहण दल नेहरू स्टेडियम स्थित वाहन कोषांग से अपना-अपना वाहन प्राप्त कर ई.वी.एम. वितरण स्थल जायेंगे और वहाँ से ई.वी.एम. प्राप्त कर मतदान कराने हेतु आवंटित मतदान केन्द्र के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
ज्ञातव्य हो कि दरभंगा संसदीय एवं समस्तीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन हेतु 29 अप्रैल 2019 दिन सोमवार को वोट डाले जायेंगे। इसलिए सभी पोलिंग पार्टी, स्टैटिक पार्टी सहित पी.सी.सी.पी. को 28 अप्रैल 2019 के रात्रि तक आावंटित मतदान केन्द्र पर पहुँचकर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
मतदान समाप्ति के बाद पीठासीन पदाधिकारी एवं पी.सी.सी.पी. द्वारा पोल्ड ई.वी.एम./वी.वी. पैट एवं संबंधित अन्य अभिलेख को शिवधारा स्थित बाजार समिति में निर्मित बज्रगृह में जमा करायी जायेगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा ने शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित कर पोल्ड ई.वी.एम. के बज्रगृह में सुव्यवस्थित तरीके से रखवाने हेतु ई.वी.एम. कोषांग द्वारा की गई व्यवस्था की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 06 विधान सभाओं के पोल्ड ई.वी.एम./वी.वी.पैट बाजार समिति स्थित बज्रगृह में रखा जायेगा। वहीं समस्तीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के दो विधान सभा के पोल्ड ई.वी.एम. को समस्तीपुर के बज्रगृह में जमा करने हेतु ले जाया जायेगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोलिंग पार्टी एवं पी.सी.सी.पी. के द्वारा मतदान सामग्री/ई.वी.एम. प्राप्त करने के बाद मतदान केन्द्र के लिए प्रस्थान करने के दौरान यातायात की व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया ताकि मतदान के लिए प्रस्थान करने वाले पोलिंग पार्टी/पी.सी.सी.पी. सुगमता पूर्वक निकल सके।
बैठक में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक बाबुराम ने बताया कि शहर में प्रवेश एवं निकास मार्गो पर ड्रोप गेट लगाकर यातायात को नियंत्रित किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने मतदान समाप्ति के पश्चात् पोल्ड ई.वी.एम/वी.वी. पैट को बाजार समिति बज्रगृह में ठीक से रखवाने हेतु कार्य योजना का ब्लू प्रिंट तैयार कर कर्मियों को विधिवत् प्रशिक्षित कर देने हेतु निर्देश दिया है। सामग्री वितरण केन्द्र से लेकर ई.वी.एम. प्राप्ति केन्द्र में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मियों के भोजन/पानी आदि की सुन्दर व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी को कोई असुविधा या दिक्कतें होने पर संबंधित कोषांग के पदाधिकारी पूर्ण रूप से जिम्मेवार होंगे।
इस बैठक में डी.एम. डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी बाबुराम, डीडीसी. डॉ. कारी प्रसाद महतो, डीपीजीआरओ, ओएसडी, टी.ओ., एस.डी.ओ., एस.डी.पी.ओ. एवं पुलिस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …