Home Featured रविवार को दिव्यांग खेल कूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन।
April 20, 2019

रविवार को दिव्यांग खेल कूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

दरभंगा कार्यालय: लोकसभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर दिव्यांगजनों के संवेदीकरण एवं मतदान में उनकी अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु रविवार को नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में दिव्यांग खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। अभ्युदय शरण, दिव्यांग राज्य आइकॉन भी इस मतदान जागरूकता इवेंट में सम्मिलित होंगे। अभ्युदय ने बताया कि दिव्यांग के चार अलग-अलग श्रेणीयों में खेल की प्रतियोगिता होगी जिसमें अस्थि बाधित, दृष्टि बाधित, मूक बाधिर एवं मंदबुद्धि के प्रतिभागी शामिल हैं।
अभ्युदय ने बताया कि यह प्रतियोगिता समान्य श्रेणी के दिव्यांगो के बीच होगी। इस अवसर पर दिव्यांग जनों को ई.वी.एम./वी.वी. पैट से मतदान करने के बारे में भी बताया जायेगा।
अभ्युदय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के सुविधा के लिए PwDs मोबाईल एप विकसित किया गया है। इस एप के जरिये कोई भी मतदाता अपने मतदान केन्द्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
वहीं दूरभाष नंबर 1950 पर कॉल करके अपनी समस्या या शिकायत भी दर्ज करा सकते है। 1950 पर कॉल रिसीव नहीं होने पर एसएमएस के द्वारा भी संदेश भेजें जा सकते है।
अभ्युदय ने जिले के अधिक से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियां एवं व्यक्तियों को इस प्रतियोगिता का गवाह बने हेतु आमंत्रित किया गया है।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …