Home Featured वर्षों से गड्डे में तब्दील उजैना-केरवाकोठ सड़क खोल रहा है क्षेत्र में विकास के दावे की पोल।
June 15, 2019

वर्षों से गड्डे में तब्दील उजैना-केरवाकोठ सड़क खोल रहा है क्षेत्र में विकास के दावे की पोल।

कुमार गौरव के नेतृत्व में सड़क निर्माण के लिए आंदोलन करेंगे स्थानीय जनप्रतिनिधि।

दरभंगा। मोहन चन्द्रवँशी
एक तरफ विधायक अपने क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास की बात लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लिखते नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्ही क्षेत्र का वर्षो से जर्जर सड़क विकास के दावे की पोल खोलता नजर आता है।जिले के बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत उज्जैना से केरवाकोठ भाया बलीगांव सड़क विभाग, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं दर्जनों गांव के लोगों के लिए अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। समाजिक कार्यकर्ता डॉ कुमार गौरव के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों नें इस जर्जर सड़क के नहीं बनने को लेकर बड़े आंदोलन का चेतावनी दिया है। बताते चले कि इससे पूर्व भी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ कुमार गौरव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी,विभागीय अभियंता,सांसद,विधायक,मंत्री के दरबार का कई बार चक्कर लगा चुके हैं।कई वार ये लोग आवेदन लेकर इस ऑफिस से उस ऑफिस का चक्कर भी लगा चुके हैं ।कई महीना पूर्व विभाग के द्वारा डीपीआर बन जाने और जल्द सड़क निर्माण होने की घोषणा भी किया गया था।तब ग्रामीणों ने खुशी का इजहार कर एक दूसरे को मिठाई भी खिलाया था।मगर लंबे समय बीत जाने के बाद सड़क की स्थिति जश की तश बनी हुई है।अब स्थानीय लोगों ने विचार किया है कि देवहर समुदाय विकास समिति के युबा राष्ट्रीय अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ कुमार गौरव के नेतृत्व में पंचायत बलिगांव,उज्जैना भच्छी,अटरह उत्तरी,अटहर दक्षिणी के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य,सरपंच, उपसरपंच,वार्ड सदस्य एवं अन्य राजनीतिक पार्टी के लोग बड़ी आंदोलन का चेतावनी दिया है।आंदोलन में पूर्व विधायक हरे कृष्ण यादव, जिप सदस्य गीता देवी, मुखिया महेश लालदेव, उप मुखिया मो गाजी नदाफ, उपसरपंच नूर आलम साह, पंचायत समिति सदस्य धर्मनाथ मंडल, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष भोला पासवान, राजद नेता संतोष मंडल, जमीउद्दीन साह, सीपीआई नेता हरिनारायण मंडल, जयशंकर झा, सरपंच लाल बहादुर लाल देव, राजकरण मुखिया, हरिनारायण साफी, मो शमीम अख्तर, रंजीत लाल देव, संजीत पासवान, पूर्व मुखिया राम चतुर यादव, हरिमोहन यादव, मुखिया मणिकांत यादव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रभास लालदेव समेत सैकड़ों आम नागरिकों ने सड़क निर्माण के लिए बड़े आंदोलन की चेतावनी दिया है।मीडिया से बात करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डॉ कुमार गौरव ने कहा है कि विभाग की उदासीनता के कारण हजारों लोग गड्ढा नुमा सड़क पर चलने को विवश है। कई बार डीएम, विधायक, सांसद, विभागीय मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों से इस सड़क को बनाने का अनुरोध किया गया था। बावजूद विभाग के द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। अगर जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम जनता को साथ लेकर बड़ी आंदोलन करेंगे। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार से इस संबंध में जानकारी मंगा तो उन्होंने बताया कि दरभंगा जिले में इस प्रकार की विभागीय समस्या से जूझ रहे कुल 4 सड़कें हैं,जिसमें 3 बहेरी और 1 हनुमान नगर का है।काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने इसे प्रधानमंत्री सरक निर्माण योजना से नव निर्माण कराने का निर्णय लिया है। उजैना भाया बलिगांव से केरवाकोठ सड़क निर्माण प्रक्रियाधीन है जो जल्द पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि अगले 1 से 2 माह में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
वहीं इस संबंध में क्षेत्र के विधायक अमरनाथ गामी ने बताया कि उन्होंने भी इस सड़क के निर्माण केलिए प्रयास किया। पर प्रक्रिया शुरू होने के बाद पुनः रुक गयी और इसे शुरू होने में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है। इस कारण जनता का आक्रोश जायज है। वे खुद भी परेशान हैं।
श्री गामी ने कहा कि इस मुद्दे पर वे हर आंदोलनकारी के साथ हैं। और यदि आंदोलन हुआ तो वे खुद भी आंदोलन में भाग लेंगे।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …